उत्तराखंड में पहले दिन एक घंटा 45 मिनट तक चली सदन की कार्यवाही, पंचायत चुनाव में कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर विपक्ष ने किया बबाल,,,,
गैरसैंण: सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया था। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण भी विधायकों से अपने स्थान पर बैठने का आग्रह करती रहीं। लेकिन विपक्ष ने एक नहीं सुनीं।
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही आठ बार स्थगित करनी पड़ी। सिर्फ एक घंटा 45 मिनट ही सदन चला। सत्र शुरू होने से शाम चार बजे तक कांग्रेस विधायक वेल में नारेबाजी करते रहे। शोरगुल के बीच ही सरकार ने नौ विधेयक सदन में पेश किए। अनुपूरक बजट सदन में पेश होने के बाद विस अध्यक्ष ने बुधवार 11 बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित की। इसके बावजूद विपक्ष के विधायक वेल में ही बैठे रहे।
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया था। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण भी विधायकों से अपने स्थान पर बैठने का आग्रह करती रहीं। लेकिन विपक्ष ने एक नहीं सुनीं। विधानसभा अध्यक्ष 10-10 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करती रही। पंचायत चुनाव में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष सभी कार्यवाही स्थगित कर चर्चा की मांग पर अड़ा रहा।
कब-कब स्थगित हुई सदन की कार्यवाही
– 11. 7 बजे 11. 20 बजे तक
– 11.20 बजे से 11. 30 बजे तक
– 11. 30 बजे से 11. 50 बजे तक
-11.50 बजे से 12.00 बजे तक
– 1.25 बजे से 3.00 बजे तक
– 3.25 बजे से 4.00 बजे तक
– 4.08 बजे से बुधवार सुबह 11 बजे तक


More Stories
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,