February 24, 2026

उत्तराखंड के चमोली में आज फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, भूकंप की तीव्रता 3.7 और गहराई लगभग 5 किलोमीटर,,,,

उत्तराखंड के चमोली में आज फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, भूकंप की तीव्रता 3.7 और गहराई लगभग 5 किलोमीटर,,,,

चमोली: चमोली जनपद के अलग-अलग इलाकों में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अचानक हिलती धरती को देख लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और कुछ समय तक दहशत का माहौल बना रहा।

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह ठीक 10 बजकर 27 मिनट पर भूकंप का झटका दर्ज किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 3.7 और गहराई लगभग 5 किलोमीटर मापी गई। इसका केंद्र बिंदु गोपेश्वर और जोशीमठ के बीच स्थित रहा।

हालांकि, राहत की बात यह है कि भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। लेकिन चिंताजनक यह है कि बीते एक महीने में चमोली में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों में बेचैनी बढ़ गई है।

You may have missed

Share