उत्तराखंड रविदास जयंती विवाद में दो मौतों पर SSP की सख्त कार्रवाई, थाना भगवानपुर प्रभारी और SSI को किया लाइनहाजिर,,,,

हरिद्वार: रविदास जयंती के अवसर पर ग्राम बिनारसी में आयोजित भंडारे के दौरान हुए गंभीर विवाद और उसमें दो व्यक्तियों की मौत के मामले को SSP हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। प्रकरण में लापरवाही सामने आने पर SSP ने थाना भगवानपुर के प्रभारी निरीक्षक सूर्य भूषण नेगी तथा वरिष्ठ उप निरीक्षक (SSI) रमेश सैनी को तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर पुलिस लाइन में आमद कराने के आदेश जारी किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविदास जयंती के आयोजन के बाद ग्राम बिनारसी में दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि वह हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। इस दौरान फायरिंग भी हुई, जिसमें दो लोगों की जान चली गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने लगी थी।
मामले की समीक्षा के दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली तथा घटना से पहले और घटना के समय की गई कार्रवाई में गंभीर लापरवाही पाई गई। SSP ने प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए थाना प्रभारी और SSI को लाइनहाजिर कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के आदेश भी दिए गए हैं, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि किस स्तर पर चूक हुई और अन्य किन अधिकारियों या कर्मचारियों की भूमिका इस घटना में रही।
SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
उत्तराखंड प्रदेश में 3 से 4 जिलों के DM सहित CDO, ADM और SDM स्तर पर बदलाव की संभावना, तीन साल से जमे अफसरों पर गिरेगी गाज,,,
उत्तराखंड में अब ग्रामीण सड़कों का बिछेगा जाल, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ की परियोजनाओं को शीघ्र मंजूरी पर सहमति,,,
उत्तराखंड हरिद्वार कुंभ मेला-2027 हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग का किया लोकार्पण,,,,