उत्तराखंड कांग्रेस में टिकट को लेकर दो टूक बोले हरक सिंह रावत, जिसमे होंगी जीत की क्षमता उसी का बनेगा पासपोर्ट, हरक का बयान वायरल,,,,
देहरादून: कांग्रेस की आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच टिकट वितरण को लेकर पार्टी के भीतर हलचल तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने साफ शब्दों में कहा है कि चुनावी टिकट केवल उसी नेता को मिलेगा, जिसमें जीत दर्ज करने की वास्तविक क्षमता होगी।
डॉ. रावत ने कहा कि पार्टी के कुछ नेता अभी से शीर्ष नेतृत्व का नाम लेकर यह दावा कर रहे हैं कि उनका टिकट तय हो चुका है, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज़ में कहा कि जब राहुल गांधी तक का टिकट तय नहीं है, तो बाकी लोगों का टिकट कैसे फाइनल हो सकता है।
एक कार्यकर्ता कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि इन दिनों हर कोई यह कहता फिर रहा है कि उसका टिकट पक्का है, लेकिन पार्टी में टिकट का फैसला केवल संगठन और चुनावी गणित के आधार पर होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस ने उन्हें प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की जिम्मेदारी सौंपी है और उसी भूमिका में वह निष्पक्ष होकर निर्णय लेंगे।
डॉ. हरक सिंह रावत ने दो टूक कहा कि टिकट के लिए उनके पास लगातार सिफारिशें आ रही हैं, लेकिन यह स्पष्ट है कि किसी की नजदीकी या व्यक्तिगत संबंध के आधार पर टिकट नहीं मिलेगा। चाहे वह किसी बड़े नेता का करीबी ही क्यों न हो, अगर जीतने की क्षमता नहीं है तो टिकट नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद को पार्टी का सिपाही मानते हैं और यदि कोई सीट ऐसी होती है जहां से कोई उम्मीदवार चुनाव लड़ने को तैयार नहीं होगा, तो वह खुद उस सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।
टिकट को लेकर दिया गया उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे कांग्रेस के भीतर अनुशासन और सख्त चयन प्रक्रिया के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।


More Stories
उत्तराखंड प्रदेश में 3 से 4 जिलों के DM सहित CDO, ADM और SDM स्तर पर बदलाव की संभावना, तीन साल से जमे अफसरों पर गिरेगी गाज,,,
उत्तराखंड में अब ग्रामीण सड़कों का बिछेगा जाल, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ की परियोजनाओं को शीघ्र मंजूरी पर सहमति,,,
उत्तराखंड हरिद्वार कुंभ मेला-2027 हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग का किया लोकार्पण,,,,