February 15, 2026

उत्तराखंड में यहाँ 576 वर्ग इंच के गड्ढे से करवाई जा रही थी हाईटेक नकल, देहरादून मे STF ने नकल गिरोह का किया भंडाफोड़ 02 आरोपी गिरफ्तार,,,,

उत्तराखंड में यहाँ 576 वर्ग इंच के गड्ढे से करवाई जा रही थी हाईटेक नकल, देहरादून मे STF ने नकल गिरोह का किया भंडाफोड़ 02 आरोपी गिरफ्तार,,,,

देहरादून: सख्त निकल विरोधी कानून के बाद भी निकल माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। नकल माफिया ने अब कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की भर्ती परीक्षा में नकल की साजिश का भंडाफोड़ किया। यह खुलासा 13 फरवरी 2026 को देशभर में आयोजित कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के Central Board of Indirect Taxes and Customs (CBIC) और Central Bureau of Narcotics (CBN) के पदों की भर्ती परीक्षा में किया गया।

उत्तराखंड STF और उत्तर प्रदेश STF की संयुक्त कार्रवाई में एक संगठित हाईटेक नकल गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है, जो आधुनिक तकनीकी माध्यमों से परीक्षा में बैठ रहे अभ्यर्थियों के कंप्यूटर सिस्टम को रिमोट एक्सेस कर प्रश्नपत्र हल करवा रहे थे।

🔴 अंडरग्राउंड चैंबर से हो रही थी नकल, लैपटॉप-राउटर से पूरा सिस्टम संचालित
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF नवनीत सिंह भुल्लर के अनुसार, खुफिया इनपुट के आधार पर 13 फरवरी 2026 को महादेव डिजिटल जोन, एमकेपी इंटर कॉलेज, देहरादून स्थित परीक्षा केंद्र में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान परीक्षा लैब के पास बने UPS रूम में 24×24 इंच (576 वर्ग इंच) का एक अंडरग्राउंड चैंबर (गड्ढा) बनाया गया था, जिसमें 02 लैपटॉप, राउटर, नेटवर्किंग उपकरण, केबल सिस्टम पूरी तरह स्वचालित (ऑटोमैटिक मोड) में सक्रिय पाए गए।

यह पूरा सिस्टम रिमोटली (कहीं दूर से) ऑपरेट किया जा रहा था, जिसके माध्यम से परीक्षा में बैठ रहे अभ्यर्थियों के प्रश्नपत्र हल किए जा रहे थे। STF टीम ने तकनीकी और फॉरेंसिक उपकरणों की मदद से पूरे सिस्टम को कब्जे में लेकर सील कर दिया तथा परीक्षा केंद्र को भी सील किया गया।

10 लाख रुपये में पास कराने का सौदा, हाईटेक फ्रॉड नेटवर्क
पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर प्रत्येक अभ्यर्थी से 10 लाख रुपये की मांग करता था। इसके लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए कंप्यूटर सिस्टम को रिमोटली एक्सेस कर उत्तर भरवाए जाते थे।

🔴 गिरफ्तार अभियुक्त
-नीतिश कुमार पुत्र चन्द्रभान गौड़
निवासी – भाटपार रानी, देवरिया (उत्तर प्रदेश)
हाल पता – नागलोई, दिल्ली
-भास्कर नैथानी पुत्र दिनेश चन्द्र नैथानी
निवासी – नथुवावाला, देहरादून

🔴 दर्ज किया मुकदमा
कोतवाली देहरादून में मु.अ.सं. 58/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों पर निम्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है:
उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम 2023: धारा 11(1), 11(2), 12(2), 12(3)
बीएनएस: धारा 318(2), 61, 111(3)(4)
आईटी एक्ट: धारा 66
मामले की विवेचना अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी द्वारा की जाएगी।भौगोलिक संदर्भ

🔴 आरोपियों से की गई बरामदगी
02 Dell Laptop
01 Ethernet Connector Adapter (Zebronics USB to Ethernet)
02 Ethernet Cable CAT-06
01 Digisol Router (चार्जर सहित)
PNT Cable Connecting Box
04 मोबाइल फोन

🔴 संयुक्त STF टीम की भूमिका
इस कार्रवाई को पुलिस महानिरीक्षक STF डॉ. नीलेश आनंद भरणे के निर्देश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व और पुलिस उपाधीक्षक आर.बी. चमोला के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया। उत्तराखंड STF और उत्तर प्रदेश STF की संयुक्त टीम ने सटीक रणनीति के तहत इस गिरोह को पकड़ा।

🔴 कार्रवाई करने वाली टीम- उत्तराखंड STF टीम
क्षेत्राधिकारी, मसूरी – जगदीश चंद्र पंत (टीम प्रभारी)
निरीक्षक – नन्दकिशोर भट्ट
उप निरीक्षक – राजेश ध्यानी
हेड कांस्टेबल – सुधीर केसला
हेड कांस्टेबल – रामचन्द्र
कांस्टेबल – अनिल कुमार
कांस्टेबल – कादर खान

🔴 प्रदेश एसटीएफ टीम
उप निरीक्षक – जयवीर सिंह
हेड कांस्टेबल – रकम सिंह
हेड कांस्टेबल – प्रदीप धनकड़
कांस्टेबल – रोमिश तोमर

🔴 सह-आरोपियों की तलाश जारी
गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

यह कार्रवाई प्रदेश में लागू सख्त नकल विरोधी कानून की प्रभावशीलता का बड़ा उदाहरण है। हाईटेक तकनीक से नकल कराने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ कर उत्तराखंड STF ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि परीक्षा प्रणाली से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

यह मामला न केवल परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा पर बड़ा सवाल था, बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे संगठित अपराध का गंभीर उदाहरण भी है। जिस पर अब निर्णायक प्रहार किया गया है।

Share