February 17, 2026

उत्तराखंड नवनियुक्त SSP नवनीत सिंह ने जीओ व एसओ के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक मे जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर,,,,

उत्तराखंड नवनियुक्त SSP नवनीत सिंह ने जीओ व एसओ के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक मे जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर,,,,

 

हरिद्वार: नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा आज दिनांक 16 फरवरी 2026 को पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान एसएसपी ने सभी उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनके सर्किल एवं थाना क्षेत्रों से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।

 

एसएसपी नवनीत सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी आपसी सूचना एवं समन्वय को मजबूत बनाएं तथा साइबर फ्रॉड जैसी घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बिना किसी लापरवाही के अभियोग पंजीकृत करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि फरियादी की समस्या का त्वरित निस्तारण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

 

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक थाना प्रभारी जनता से मिलने के लिए निश्चित समय निर्धारित करें, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। यदि थाना प्रभारी किसी कारणवश बाहर हों, तो वह किसी जिम्मेदार अधिकारी को अपने कार्यों का प्रभार सौंपेंगे तथा वापस लौटकर प्राप्त शिकायतों की स्वयं समीक्षा करेंगे, जिससे फरियादी को समय पर न्याय मिल सके।

नशे के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए एसएसपी ने कहा कि युवाओं को नशे की गर्त में जाने से रोकना पुलिस की अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि नशे में पकड़े गए आरोपियों के साथ-साथ यह भी पता लगाया जाए कि नशा कहां से आ रहा है और उसकी सप्लाई श्रृंखला के अंतिम व्यक्ति तक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, चाहे इसमें कितना भी समय क्यों न लगे।

 

इसके साथ उन्होंने प्रत्येक सर्किल में प्रातःकालीन एवं सायंकालीन चेकिंग अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए, जिसकी समीक्षा पुलिस अधीक्षक नगर एवं देहात स्वयं करेंगे। किसी भी प्रकार की घटना की सूचना तुरंत संबंधित जिम्मेदार अधिकारी को देने पर भी उन्होंने विशेष जोर दिया, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। उक्त बैठक में जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

You may have missed

Share