उत्तराखंड, रविदास आश्रम के महंत की बेरहमी से हुई हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस ने पति-पत्नी और देवर को किया गिरफ्तार,,,,

रुड़की- हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में रविदास आश्रम में रहने वाले महंत बृजेश दास की गुमशुदगी का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। यह मामला एक सोची-समझी साजिश निकला, जिसमें एक दंपत्ति ने अपने देवर के साथ मिलकर महंत की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने कुल्हाड़ी से वार कर महंत बृजेश दास को मौत के घाट उतार दिया और फिर रात के अंधेरे में शव व उनकी बाइक को कृष्णा नदी में बहा दिया।
पुलिस ने इस हत्याकांड में पति-पत्नी और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
5 फरवरी को हुए थे लापता
दरअसल, 10 फरवरी मंगलवार को मोहम्मद बेगपुर उर्फ टकाभरी गांव निवासी श्याम सिंह ने भगवानपुर थाने में तहरीर देकर बताया था कि रविदास आश्रम में निवासरत महंत बृजेश दास 5 फरवरी गुरुवार को बिना किसी को बताए कहीं चले गए हैं। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महंत की तलाश शुरू की। भगवानपुर थाना पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और विभिन्न सुरागों के आधार पर जांच तेज की।
महिला से संपर्क बना हत्या की वजह
जांच के दौरान पुलिस को अहम जानकारी मिली कि महंत बृजेश दास उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी एक महिला के संपर्क में थे और आखिरी बार फोन पर बातचीत भी उसी महिला से हुई थी। इसी आधार पर पुलिस ने महिला, उसके पति संजीव और पति के छोटे भाई जोगेंद्र (वर्तमान निवासी सोनीपत, हरियाणा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
कड़ी पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने साजिश के तहत महंत को बुलाकर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव और बाइक को कृष्णा नदी में फेंक दिया।
पुलिस की तत्परता से खुला राज
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच के चलते संभव हो सका।

More Stories
देश – दुनिया, 1100 करोड़ की मुकंदरा-चेचट टनल, पहली ही बारिश में खुली पोल टनल में भरा 3 फीट पानी, NHAI ने दी सफाई,,,
देश – दुनिया, 1100 करोड़ की मुकंदरा-चेचट टनल, पहली ही बारिश में खुली पोल, 3 फीट पानी भरने की NHAI ने थे रिजर्व पर सफाई,,,
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027, इधर भाजपा ने कसी कमर उधर 17 अगस्त को दिल्ली में होगी कांग्रेस की अहम बैठक,,,