उत्तराखंड, स्वच्छ हरिद्वार अभियान को मिला समाज का सम्मान,श्री वैश्य समाज बंधु मध्य क्षेत्र ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को किया सम्मानित,,,,

हरिद्वार: धर्मनगरी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुए श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र एवं संस्था की महिला विंग ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को सम्मान पत्र एवं महाराज अग्रसेन की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह हरिद्वार में आयोजित किया गया, जिसमें समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अशोक अग्रवाल एवं अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशों पर जनपद में चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान आम जनता को भी साफ-सफाई के प्रति जागरूक कर रहा है। उन्होंने बताया कि लोग स्वयं आगे बढ़कर अभियान से जुड़ रहे हैं, जो प्रशासन और समाज के बीच बेहतर समन्वय का उदाहरण है।
अशोक अग्रवाल ने कहा कि हरिद्वार में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं। यदि शहर स्वच्छ और सुंदर होगा तो बाहर से आने वाले लोग भी इससे प्रेरित होंगे और इसका सकारात्मक प्रभाव अन्य राज्यों तक जाएगा। ऐसे अभियान निरंतर चलते रहने चाहिए ताकि हरिद्वार की पहचान एक स्वच्छ और सुंदर तीर्थनगरी के रूप में स्थापित हो सके।
महिला विंग की अध्यक्ष ललितेश गुप्ता एवं महामंत्री ज्योति अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग का सहयोग और सहभागिता आवश्यक है। जिलाधिकारी के प्रयासों से लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है, जो आने वाले समय में शहर के स्वरूप को और बेहतर बनाएगी।
पिंकी अग्रवाल एवं प्राची गुप्ता ने कहा कि महिलाएं भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। सभी के सामूहिक प्रयासों से ही हरिद्वार देशभर में एक स्वच्छ और सुंदर नगरी के रूप में अपनी पहचान कायम करेगा। इस अवसर पर नितिन गुप्ता, नीति मेहता सहित समाज के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

More Stories
उत्तराखंड में अवैध निर्माण पर एमडीडीए ने सख्त कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील,,,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी ने विकासनगर में श्री खाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग,,,,,
उत्तराखंड राज्य में कुल स्थापित सौर क्षमता ने लगभग 1027.87 मेगावाट का आंकड़ा पार,स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा मे राज्य ने हासिल किया नया आयाम,,,,