उत्तराखंड शिक्षा निदेशालय घटना के विरोध में कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी किया कार्य बहिष्कार, मुख्य दोषी पर कठोर कार्रवाई की मांग,,,
हरिद्वार/देहरादून। दिनांक 21 फरवरी 2026 को शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल एवं उनके साथ उपस्थित मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट, गाली-गलौच एवं अभद्र व्यवहार की घटना को लेकर शिक्षा विभाग में भारी रोष व्याप्त है। कर्मचारियों ने इस घटना के विरोध में आज दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार कर शासन-प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

दिनांक 24 फरवरी 2026 को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज धीरवाली, हरिद्वार सहित लंढौरा-नरसन क्षेत्र के शिक्षा कार्यालयों में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी भगवानपुर एवं उप शिक्षा अधिकारी भगवानपुर कार्यालय के कर्मचारियों ने भी कार्य नहीं किया।
जिलाध्यक्ष विपिन कुमार द्वारा जारी पत्र के अनुसार, 21 फरवरी को हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के एक विधायक द्वारा अपने समर्थकों के साथ मिलकर प्राथमिक शिक्षा निदेशक एवं मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों के साथ अभद्रता और मारपीट की गई, जिससे कर्मचारियों एवं अधिकारियों में भय और असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न हो गया है।

कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से मांग की है कि उक्त घटना में शामिल सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि शिक्षा विभाग में भयमुक्त, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित हो सके और शिक्षक, कर्मचारी एवं अधिकारी बिना दबाव के अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन कर सकें। संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक मुख्य गुनहगार पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक विरोध एवं आंदोलन जारी रहेगा।


More Stories
उत्तराखंड चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना से क्षतिग्रस्त मकानों पर हाईकोर्ट सख्त, छह सप्ताह में मुआवजा देने के आदेश जारी,,,,,
उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने अधिकारियो को समयबद्ध कार्य पूरे करने के दिए निर्देश,,,,,
उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए समयबद्ध कार्य पूरे करने के निर्देश- आनंद बर्धन