उत्तराखंड अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री धामी का संदेश, मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध,,,,

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों, विशेष रूप से राज्य की मातृशक्ति को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं सदैव से परिश्रम, त्याग और समर्पण की प्रतीक रही हैं और राज्य के विकास तथा सामाजिक संरचना को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन से लेकर आज तक उत्तराखंड के विकास में महिलाओं का अमूल्य योगदान रहा है। महिला सशक्तिकरण और उनके सर्वांगीण विकास को राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में 68 हजार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से करीब 5 लाख महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए “लखपति दीदी” योजना संचालित की जा रही है। अब तक 2 लाख से अधिक महिलाएं इस योजना के माध्यम से लखपति बन चुकी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत तथा सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता लागू कर जनता से किया गया वादा पूरा किया गया है, जो महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से भी जुड़ा महत्वपूर्ण कदम है।

More Stories
देश – दुनिया, 1100 करोड़ की मुकंदरा-चेचट टनल, पहली ही बारिश में खुली पोल टनल में भरा 3 फीट पानी, NHAI ने दी सफाई,,,
देश – दुनिया, 1100 करोड़ की मुकंदरा-चेचट टनल, पहली ही बारिश में खुली पोल, 3 फीट पानी भरने की NHAI ने थे रिजर्व पर सफाई,,,
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027, इधर भाजपा ने कसी कमर उधर 17 अगस्त को दिल्ली में होगी कांग्रेस की अहम बैठक,,,