उत्तराखंड बाला सुंदरी मंदिर देहरादून के पास अंदर जंगल मे सडी गली अवस्था में पडा मिला महिला का शव,,,,

देहरादून: थाना प्रेमनगर में आज दिनांक – 11/03/2026 को प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत बाला सुंदरी मन्दिर के पास जंगल में सडी गली अवस्था में एक शव पडे होने की सूचना थाना प्रेमनगर को प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर बाला सुंदरी मंदिर के पास अंदर जंगल मे एक महिला का शव सडी गली अवस्था में पडा था, जो 04 से 05 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था।

मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर घटना स्थल की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। शव की शिनाख्त हेतु आस-पास के लोगों से पूछताछ की गयी पर उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।

घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा मौके पर पहुंचकर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा महिला की शिनाख्त तथा घटना के अनावरण हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

More Stories
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन बुधवार दिनांक 12/082026
उत्तराखंड देहरादून में मिलावटखोरी के खिलाफ FDA का बड़ा छापा, तीन रेस्टोरेंट बंद, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे,,,
उत्तराखंड चमोली में तमकनाला बेली ब्रिज बहने से संपर्क कटा, राहत कार्यों में जुटी सरकार, मुख्यमंत्री पष्कर सिंह धामी खुद कर रहे बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग,,,,