August 12, 2026

उत्तराखंड परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का आगमन, माँ गंगा आरती कर लिया मां गंगा का आशीर्वाद,,,,

उत्तराखंड परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का आगमन, माँ गंगा आरती कर लिया मां गंगा का आशीर्वाद,,,,

ऋषिकेश। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने परमार्थ निकेतन पहुँचकर दर्शन किए और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। इस दौरान उन्होंने परम पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती एवं पूज्य साध्वी भगवती सरस्वती से स्नेहपूर्ण भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके पश्चात अभिनेत्री ने विश्व विख्यात परमार्थ गंगा आरती में श्रद्धा और भावपूर्ण सहभाग किया। गंगा तट पर आयोजित इस दिव्य आरती के दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक ऊर्जा से जुड़ने का अनुभव साझा किया।

इस अवसर पर भूमि पेडनेकर ने कहा कि परमार्थ निकेतन जैसे पावन स्थल पर आकर उन्हें गहन शांति और आत्मिक संतोष की अनुभूति हुई है। उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ने का एक विशेष अवसर बताया।
परमार्थ निकेतन, जो योग, ध्यान, सेवा और आध्यात्मिक साधना का प्रमुख केंद्र है, में आने वाले श्रद्धालुओं को गंगा की निर्मल धारा और हिमालय की पवित्र ऊर्जा के बीच अद्भुत शांति का अनुभव होता है।

 

इस दौरान स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि आज के समय में जब विश्व शांति और संतुलन की तलाश में है, तब भारत की आध्यात्मिक परंपराएं मानवता को नई दिशा देने में सक्षम हैं। वहीं साध्वी भगवती सरस्वती ने भारतीय जीवन मूल्यों, सेवा और करुणा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कला और फिल्म जगत से जुड़े प्रेरणादायी व्यक्तित्व जब आध्यात्मिकता से जुड़ते हैं, तो समाज पर उसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

कार्यक्रम के अंत में संतों द्वारा अभिनेत्री भूमि पेडनेकर को अंगवस्त्र, रुद्राक्ष का पौधा एवं रुद्राक्ष माला भेंट कर सम्मानित किया गया, जिसे उन्होंने अपनी अविस्मरणीय आध्यात्मिक स्मृति बताया।

You may have missed

Share