उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बन रहे है बारिश और बर्फबारी के आसार,,,,

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार,राज्य के कई पर्वतीय जिलों में आज बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी के संकेत
मौसम विभाग के अनुसार,उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली ,बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं।
31 मार्च तक मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 31 मार्च तक पहाड़ी जिलों में मौसम का यही रुख बना रहेगा। बीच-बीच में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की स्थिति जारी रहने की संभावना है।
देहरादून में धूप और ठंड का दोहरा प्रभाव
राजधानी देहरादून में दिन के समय तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड बनी हुई है। ठंडी हवाएं बीच-बीच में राहत भी दे रही हैं।
तापमान में हो रहा है निरंतर परिवर्तन
मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य बना हुआ है, जबकि पहाड़ों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अगले एक-दो दिनों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ सकता है।
स्वास्थ्य पर दिख रहा असर
मौसम के इस बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। वायरल संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और अस्पतालों में गले में दर्द, खराश और सूजन जैसी समस्याओं वाले मरीज बढ़े हैं।

More Stories
उत्तराखंड प्रदेश में 3 से 4 जिलों के DM सहित CDO, ADM और SDM स्तर पर बदलाव की संभावना, तीन साल से जमे अफसरों पर गिरेगी गाज,,,
उत्तराखंड में अब ग्रामीण सड़कों का बिछेगा जाल, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ की परियोजनाओं को शीघ्र मंजूरी पर सहमति,,,
उत्तराखंड हरिद्वार कुंभ मेला-2027 हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग का किया लोकार्पण,,,,