August 12, 2026

उत्तराखंड “बड़ी खबर” मदरसा बोर्ड होगा समाप्त, 1 जुलाई से मदरसों में लागू होगा मानकीकृत पाठ्यक्रम- पुष्कर सिंह धामी,,,,,

उत्तराखंड “बड़ी खबर” मदरसा बोर्ड होगा समाप्त, 1 जुलाई से मदरसों में लागू होगा मानकीकृत पाठ्यक्रम- पुष्कर सिंह धामी,,,,,


देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में मदरसों को लेकर बड़ा निर्णय लेते हुए उत्तराखंड मदरसा बोर्ड को समाप्त करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य में विभाजनकारी सोच को रोकने और शिक्षा व्यवस्था को समान बनाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि 1 जुलाई 2026 से राज्य के सभी मदरसों में मानकीकृत पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। उनके अनुसार मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को भी वही पाठ्यक्रम पढ़ाया जाना चाहिए, जो राज्य के शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित किया गया है, ताकि वे भी देश और समाज की प्रगति में बेहतर योगदान दे सकें।
सीएम धामी ने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि शिक्षा संस्थान किसी भी प्रकार की कट्टर या अलगाववादी सोच के केंद्र बनें, बल्कि वे ज्ञान और शिक्षा के मंदिर के रूप में विकसित हों।
उन्होंने बताया कि राज्य में 250 से अधिक अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद किया गया है। सरकार के अनुसार इन संस्थानों में पढ़ाई, छात्रों और व्यवस्थाओं से संबंधित कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं थी और बच्चों को गुमराह किए जाने की आशंका थी, इसलिए उन पर ताला लगाने की कार्रवाई की गई।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्षी कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब सरकार अवैध संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई करती है तो कांग्रेस इसका विरोध करती है, जबकि सरकार का उद्देश्य केवल शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाना है।

You may have missed

Share