उत्तराखंड के हरिद्वार में अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर, टापू पर फंसे 21 लोगों को हरिद्वार पुलिस ने सूझबूझ से किया सुरक्षित रेस्क्यू,,,,

हरिद्वार। कोतवाली नगर क्षेत्र के सप्तऋषि स्थित कबीर कुटीर घाट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से एक टापू पर मौजूद 21 लोग फंस गए। इनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल थे, जो नदी में स्नान कर रहे थे।
घटना 12 अप्रैल 2026 की है, जब जलस्तर बढ़ने के साथ ही गंगा का बहाव तेज हो गया और टापू पर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज सप्तऋषि अपनी टीम और जल पुलिस के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम बोट और आपदा राहत उपकरणों के साथ सक्रिय हुई।
तत्परता से चलाए गए रेस्क्यू अभियान में सभी 21 लोगों को सुरक्षित किनारे पर लाया गया। बचाए गए लोगों में 10 पुरुष, 7 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रशासन के अनुसार, रेस्क्यू किए गए सभी लोग दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के निवासी हैं। समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई।
पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय जलस्तर और बहाव का विशेष ध्यान रखें तथा नदी के बीच बने टापुओं या गहरे स्थानों पर जाने से बचें।


More Stories
उत्तरप्रदेश मेरठ के सिवाया गांव में सांप्रदायिक सौहार्द्र की बड़ी मिसाल, हजारों शिव भक्तों ने हाईवे रोककर दिया जनाजे को रास्ता,,,,
उत्तराखंड जोशीमठ तमक नाले का पुल बहने से नीति घाटी के 14 गांवों और चीन सीमा चौकियों का कटा संपर्क, तमक नाले पहले भी दिखाया था अपना विकराल रूप,,,
उत्तराखंड जोशीमठ तमक नाले का पुल बहने से नीति घाटी के 14 गांवों और चीन सीमा चौकियों का कटा संपर्क, तमक नाले पहले भी दिखाया था अपना विकराल रूप,,,