उत्तराखंड”चारधाम यात्रा अपडेट” हरिद्वार ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, आज 10,933 यात्रियों ने कराया यात्रा हेतु रजिस्ट्रेशन,,,,

हरिद्वार। उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में बनाए गए मुख्य यात्री पंजीकरण केंद्र पर आज देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे 10,933 तीर्थयात्रियों ने अपने पसंदीदा धामों के लिए पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कराया।
ऋषिकुल केंद्र प्रशासन द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, आज सबसे अधिक रुझान बाबा बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए देखा गया। विभिन्न धामों के लिए आज हुए पंजीकरण का विवरण इस प्रकार है:
आज के पंजीकरण का धाम-वार विवरण:
|
धाम का नाम |
पंजीकृत यात्रियों की संख्या |
|---|---|
|
बद्रीनाथ धाम |
3,116 |
|
केदारनाथ धाम |
2,908 |
|
गंगोत्री धाम |
2,489 |
|
यमुनोत्री धाम |
2,348 |
|
हेमकुंड साहिब |
72 |
|
कुल (आज) |
10,933 |
अब तक 3.61 लाख से अधिक यात्री करा चुके हैं पंजीकरण
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, ऋषिकुल मैदान पंजीकरण केंद्र की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 3 लाख 61 हजार 8 सौ 33 (3,61,833) श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए अपना सफल पंजीकरण करा चुके हैं।

More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार धामी कैबिनेट में हुए 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को समूह ‘ग’ भर्ती में विशेष छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मिली मंजूरी,,,
उत्तराखंड हरिद्वार एधामी कैबिनेट में हुए 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को समूह ‘ग’ भर्ती में विशेष छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मिली मंजूरी,,,
हरिद्वार ज्वालापुर रामलीला के 120वें वार्षिकोत्सव में ‘कोप भवन’ और ‘राम वनवास’ का हुआ भावपूर्ण मंचन, दर्शकों की आंखें हुईं नम,,,,