August 9, 2026

उत्तराखंड पिथौरागढ़ में बारिश का कहर जारी, चीन सीमा से कटा संपर्क, 11 अन्य ग्रामीण व आंतरिक सड़कें भी बंद, नदियां उफान पर,,,,

उत्तराखंड पिथौरागढ़ में बारिश का कहर जारी, चीन सीमा से कटा संपर्क, 11 अन्य ग्रामीण व आंतरिक सड़कें भी बंद, नदियां उफान पर,,,,

पिथौरागढ़: जनपद सीमांत में मूसलाधार बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। पहाड़ों पर हो रही लगातार वर्षा से काली नदी सहित जिले की अन्य नदियां उफान पर आ गई हैं। काली नदी का जलस्तर बढ़कर 888.30 मीटर के पार पहुंच गया है, जिससे तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों में दहशत है।

मौसम विभाग के अनुसार, जिले के बंगापानी में सर्वाधिक 82 मिमी, धारचूला में 43 मिमी और तेजम में 35 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं, अन्य तहसीलों में भी रुक-रुक कर मध्यम वर्षा का दौर जारी है।

🔴 भारी वर्षा का दौर जारी
लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ियां दरकने लगी हैं। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चीन सीमा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग भूस्खलन की भेंट चढ़ गए हैं।

टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग कूलागाड़ और तवाघाट लिपूलेख मार्ग मलघाट के पास मलबा आने से बंद है मुनस्यारी-मिलम मार्ग भी मलबे के कारण अवरुद्ध है, जिससे चीन सीमा का संपर्क मुख्य धारा से कट गया है। इन प्रमुख मार्गों के साथ-साथ जिले की 11 अन्य ग्रामीण व आंतरिक सड़कें भी बंद हैं, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही ठप हो गई है।

कैलास मानसरोवर यात्रा का 9वां दल आज गुंजी से आदि कैलास के दर्शन को गया लिए गया है। दर्शन के पश्चात यह दल नाबीढांग पहुंचेगा और वहीं रात्रि विश्राम करेगा। उधर, तिब्बत में मौजूद 8वां दल कैलास पर्वत की परिक्रमा कर रहा है। जबकि 7वां दल तिब्बत के छूगू पहुंचेगा, मानसरोवर की परिक्रमा पूरी करने के बाद सोमवार तकलाकोट पहुंचेगा।

You may have missed

Share