August 10, 2026

उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके, गहरी नींद से जागे लोग; जान-माल के नुकसान की खबर नहीं,,,

उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके, गहरी नींद से जागे लोग; जान-माल के नुकसान की खबर नहीं,,,

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल जिलों में सोमवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और वे डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, यह झटका देर रात करीब 1:21 बजे आया।

​उत्तरकाशी में रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता का तेज झटका दर्ज किया गया, जिसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था, वहीं टिहरी में 2.0 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज किया गया। उत्तरकाशी में यमुना घाटी और गंगा घाटी सहित बड़कोट और राजगढ़ी जैसे कई क्षेत्रों में तेज झटके महसूस किए गए।

​राहत की बात यह है कि दोनों ही जिलों में फिलहाल किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। आधी रात को आए अचानक तेज झटके के बाद लोग गहरी नींद से जाग गए और स्थिति का जायजा लेने के लिए तुरंत अपने घरों से बाहर आ गए, जिसके बाद लोगों ने फोन के जरिए अपने परिचितों और आसपास के इलाकों का हाल जाना और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

You may have missed

Share