उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके, गहरी नींद से जागे लोग; जान-माल के नुकसान की खबर नहीं,,,

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल जिलों में सोमवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और वे डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, यह झटका देर रात करीब 1:21 बजे आया।
उत्तरकाशी में रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता का तेज झटका दर्ज किया गया, जिसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था, वहीं टिहरी में 2.0 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज किया गया। उत्तरकाशी में यमुना घाटी और गंगा घाटी सहित बड़कोट और राजगढ़ी जैसे कई क्षेत्रों में तेज झटके महसूस किए गए।
राहत की बात यह है कि दोनों ही जिलों में फिलहाल किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। आधी रात को आए अचानक तेज झटके के बाद लोग गहरी नींद से जाग गए और स्थिति का जायजा लेने के लिए तुरंत अपने घरों से बाहर आ गए, जिसके बाद लोगों ने फोन के जरिए अपने परिचितों और आसपास के इलाकों का हाल जाना और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

More Stories
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,
उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश में नई कार्यसमिति की घोषणा, कार्यसमिति में 121 सदस्य, 32 विशेष और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल,,,
उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने PMGSY टेंडर अवमानना मामले में मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को किया दोषी करार, अब सेवा अभिलेख में दर्ज होगी प्रविष्टि,,,