September 5, 2026

उत्तराखंड में निर्माण सामग्री होगी सस्ती, 7 सितंबर को लॉन्च होगा ‘यूके मिनरल मार्ट’ पोर्टल, घर बैठे मिलेगी पूरी जानकारी,,,,,

उत्तराखंड में निर्माण सामग्री होगी सस्ती, 7 सितंबर को लॉन्च होगा ‘यूके मिनरल मार्ट’ पोर्टल, घर बैठे मिलेगी पूरी जानकारी,,,,,

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार बढ़ती निर्माण सामग्री की कीमतों और आम जनता की परेशानियों को देखते हुए राज्य सरकार ने एक राहत भरा कदम उठाया है। अब आम लोग घर बैठे उच्च गुणवत्ता की निर्माण सामग्री सुगम और पारदर्शी तरीके से खरीद सकेंगे। इसके लिए सरकार की ओर से ‘यूके मिनरल मार्ट’ पोर्टल तैयार किया गया है, जिसका शुभारंभ 7 सितंबर को किया जाएगा।

​प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों से बजरी, रेत, और पत्थरों जैसी खनन सामग्री के दाम लगातार बढ़ रहे थे, जिससे आम आदमी का घर बनाने का सपना महंगा होता जा रहा था। साथ ही, गुणवत्तापूर्ण सामग्री की उपलब्धता और बिचौलियों की मनमानी भी बड़ी समस्या थी। इस चुनौती से निपटने के लिए भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने तकनीक का सहारा लेते हुए इस ऑनलाइन पोर्टल की रूपरेखा तैयार की है।

🟢 पोर्टल की मुख्य विशेषताएं और कार्यप्रणाली

  • आसान पहुंच: आमजन भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की ‘खनिज मित्र’ वेबसाइट के माध्यम से सीधे ‘यूके मिनरल मार्ट’ पोर्टल तक पहुंच सकेंगे।
  • जिला और तहसीलवार विवरण: पोर्टल पर राज्य के सभी जिलों और तहसीलों के क्रेशर यूनिट्स और स्टाकिस्टों के पास उपलब्ध निर्माण सामग्री तथा उनकी कीमतों की पूरी सूची ऑनलाइन मिलेगी।
  • प्रत्यक्ष संवाद: पोर्टल पर संबंधित स्टाकिस्टों और क्रेशर संचालकों के मोबाइल नंबर भी दर्ज होंगे, जिससे उपभोक्ता सीधे बातचीत कर अपनी पसंद की सामग्री और उसके परिवहन को लेकर पारदर्शी सौदा कर सकेंगे।

​खनन निदेशक राजपाल लेघा ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप इस पोर्टल को शुरू किया जा रहा है। खनन प्रबंधन व्यवस्था में तकनीक के इस इस्तेमाल से न केवल आमजन को बड़ी राहत मिलेगी, बल्कि पूरी खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।

You may have missed

Share