September 5, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला आयुष अग्रवाल ने हरकी पैड़ी क्षेत्र का निरीक्षण कर भीड़ नियंत्रण के लिए सुदृढ़ योजना बनाने के दिए निर्देश,,,

उत्तराखंड हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला आयुष अग्रवाल ने हरकी पैड़ी क्षेत्र का निरीक्षण कर भीड़ नियंत्रण के लिए सुदृढ़ योजना बनाने के दिए निर्देश,,,

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला आयुष अग्रवाल ने हरकी पैड़ी क्षेत्र का निरीक्षण किया है। यह निरीक्षण कुंभ मेले की तैयारियों के तहत किया गया, जिसमें उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही और भीड़ नियंत्रण के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।

​इस दौरान आयुष अग्रवाल ने संजय पुल, कांगड़ा पुल, भागीरथी पुल और मालवीय द्वीप का भ्रमण कर आगमन व निकासी मार्गों का स्थलीय जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कांवड़ की तर्ज पर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए, वहीं हरकी पैड़ी के पास पंतद्वीप, कांगड़ा और सोल क्षेत्रों में होल्डअप भूमि का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि कुंभ से पहले समन्वय बनाकर जिला और मेला प्रशासन कार्य करेगा तथा एक-दूसरे से पूरी रिपोर्ट साझा की जाएगी।

​मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के घाटों पर पहुंचने के साथ ही स्नान के बाद उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की पूरी योजना तैयार की जाएगी। भीड़ नियंत्रण के लिए एक सुदृढ़ कार्य योजना बनाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही, उन्होंने आपात स्थिति से निपटने के लिए भी विस्तृत योजना तैयार करने को कहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है।

You may have missed

Share