September 11, 2026

उत्तराखंड धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, सहायक अध्यापक व्यायाम के ग्रेड वेतन को डाउन ग्रेड करने समेत कई प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला,,,

उत्तराखंड धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, सहायक अध्यापक व्यायाम के ग्रेड वेतन को डाउन ग्रेड करने समेत कई प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला,,,

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।

​मुख्य रूप से बैठक में सहायक अध्यापक व्यायाम के 4600 ग्रेड वेतन के पद को डाउन ग्रेड कर 4200 करने का प्रस्ताव आ सकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य, शहरी विकास और शिक्षा विभाग से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। साथ ही, आगामी विधानसभा मानसून सत्र को लेकर भी सरकार की ओर से कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

You may have missed

Share