उत्तराखंड धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, सहायक अध्यापक व्यायाम के ग्रेड वेतन को डाउन ग्रेड करने समेत कई प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला,,,

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।
मुख्य रूप से बैठक में सहायक अध्यापक व्यायाम के 4600 ग्रेड वेतन के पद को डाउन ग्रेड कर 4200 करने का प्रस्ताव आ सकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य, शहरी विकास और शिक्षा विभाग से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। साथ ही, आगामी विधानसभा मानसून सत्र को लेकर भी सरकार की ओर से कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

More Stories
उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: रानीखेत में सामुदायिक भवन और कई जिलों में विकास कार्यों के लिए करोड़़ों रुपये स्वीकृत,,,,
उत्तराखंड कार्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व में 15 नवंबर से शुरू होगा पर्यटन सत्र, हाईटेक निगरानी के बीच होगी जंगल सफारी,,,
उत्तराखंड सुरकंडा देवी मंदिर पर मॉक ड्रिल के दौरान रोपवे में अचानक आया तकनीकी फॉल्ट, समय रहते टला बड़ा हादसा,,,