उत्तराखंड कनपटी पर गोली लगने से छात्रा की मौत, पड़ोसी के घर हुई घटना, हत्या की आशंका घटना के बाद से आरोपी परिवार फरार,,,

काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मड़ैया देवी निवासी महविश जहां (22) पुत्री स्व. फरियाद हुसैन की पड़ोसी के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में कनपटी पर गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और घटना के बाद से आरोपी परिवार फरार बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महविश गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पड़ोसी के घर गई थी। इसके करीब 11:30 बजे घर से धमाके की आवाज आई। कुछ देर बाद पड़ोसी खून से लथपथ महविश को उठाकर उसके भाई मोहम्मद फईम को सौंपकर मौके से भाग गया। मृतका की बाईं कनपटी पर गोली लगी थी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी के घर पर दो नाबालिग लड़कियों के अलावा कोई नहीं मिला, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं, फॉरेसिंक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

More Stories
उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: रानीखेत में सामुदायिक भवन और कई जिलों में विकास कार्यों के लिए करोड़़ों रुपये स्वीकृत,,,,
उत्तराखंड कार्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व में 15 नवंबर से शुरू होगा पर्यटन सत्र, हाईटेक निगरानी के बीच होगी जंगल सफारी,,,
उत्तराखंड सुरकंडा देवी मंदिर पर मॉक ड्रिल के दौरान रोपवे में अचानक आया तकनीकी फॉल्ट, समय रहते टला बड़ा हादसा,,,