उत्तराखंड केदारनाथ यात्रा अपडेट, केदारनाथ पैदल मार्ग फाटा के पास क्षतिग्रस्त हिस्से के सुधार और चौड़ीकरण कार्य हेतु तीन घंटे रहा बंद, अब आवाजाही सुचारू,,,

सोनप्रयाग। केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर शुक्रवार को सुरक्षा के मद्देनजर एक अहम कदम उठाया गया। फाटा के समीप स्थित चौकीरबासा क्षेत्र में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हिस्से के सुधार और चौड़ीकरण कार्य के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग को सुबह छह बजे से नौ बजे तक यानी तीन घंटे के लिए पूरी तरह बंद रखा गया था। इस दौरान यात्रियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी।
सुबह नौ बजे के बाद शुरू हुई सुरक्षित आवाजाही

चौकीरबासा में सुबह छह बजे से नौ बजे तक मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद, सोनप्रयाग से यात्रियों को आगे भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्र में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष सतर्कता बरती है। सोनप्रयाग कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुरेश बलुनी ने बताया कि इस दौरान पुलिस की ओर से स्थानीय स्तर पर अनाउंसमेंट कराकर यात्रियों को मार्ग बंद रहने और यात्रा शुरू होने के समय की जानकारी दी गई।
ढाई किलोमीटर की पैदल यात्रा और प्रशासनिक तैयारी
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी देते हुए बताया कि चौकीरबासा के पास पैदल मार्ग पिछले दिनों हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। गौरीकुंड और केदारनाथ धाम के बीच की पैदल यात्रा सुचारू कराई गई है, जिसमें गौरीकुंड से करीब ढाई किलोमीटर ऊपर चौकीरबासा में मार्ग में सुधार कार्य जारी है।

More Stories
उत्तराखंड के हरिद्वार में बनेगा देश का पहला भव्य ‘विभाजन विभीषिका स्मृति स्थल एवं म्यूजियम’, 44.5 एकड़ भूमि पर चल रही है कवायद,,,
उत्तराखंड, धारचूला आदि कैलास और ओम पर्वत यात्रा के लिए कल से ऑनलाइन इनर लाइन परमिट होंगे जारी, बेली ब्रिज बनने से आवाजाही शुरू,,,,
उत्तराखंड नीट यूजी 2026 काउंसलिंग में फर्जीवाड़े पर सीएम धामी का कड़ा प्रहार, 8 अभ्यर्थियों के प्रवेश निरस्त, व्यापक जांच के आदेश,,,