September 20, 2026

उत्तराखंड जान से मारने की धमकी देकर तमंचा दिखाने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद,,,,

उत्तराखंड जान से मारने की धमकी देकर तमंचा दिखाने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद,,,,

कोटद्वार। उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में एक व्यक्ति को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

🔴 मुखबिर की सूचना पर माललन पुल के पास से गिरफ्तारी

​पुलिस के अनुसार, बीती 18 सितंबर को नंदपुर निवासी दर्शन सिंह ने कोटद्वार थाने में तहरीर दी थी। मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक मेहराज खान ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की खास सूचना पर शुक्रवार रात करीब 9:45 बजे आरोपी को माललन पुल के पास से धर दबोचा। घटना के बाद से आरोपी अपने घर से फरार चल रहा था।

🔴 भतीजे पर लगाया गंभीर आरोप, तमंचा दिखाकर दी थी धमकी

​शिकायतकर्ता दर्शन सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा सुमित बिष्ट उर्फ गप्पू (30 वर्ष) उन्हें तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी थी।

🔴न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू

​तलाश के दौरान आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे रिमांड के लिए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

You may have missed

Share