September 26, 2026

उत्तराखंड की जनता आने वाले समय में कांग्रेस के पक्ष में निर्णय लेगी, पथरी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार को घेरा,,,

उत्तराखंड की जनता आने वाले समय में कांग्रेस के पक्ष में निर्णय लेगी, पथरी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार को घेरा,,,

​हरिद्वार/पथरी। वन विस्थापित गुर्जर बस्ती में यूथ कांग्रेस हरिद्वार ग्रामीण की ओर से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री का पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

​🟢 जनहित के मुद्दों पर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, बिजली संकट और किसानों की उपेक्षा के मुद्दों पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जनसरोकारों से पूरी तरह विमुख हो चुकी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य की जनता मौजूदा नीतियों से त्रस्त आ चुकी है और आने वाले समय में निश्चित रूप से कांग्रेस के पक्ष में अपना निर्णय लेगी।

​🟢 युवाओं के लिए खेल स्टेडियम और वन अधिकार का वादा

कार्यक्रम में मौजूद विधायक अनुपमा रावत ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही युवाओं के खेल विकास के लिए क्षेत्र में एक आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने वन अधिकार अधिनियम के तहत वंचित लोगों को उनके वैध अधिकार दिलाने तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से हल कराने का भरोसा दिलाया।

​🟢 ब्लॉक नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम

इस कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष सत्तार कसाना के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जबकि मंच संचालन मुस्तफा अंसारी द्वारा किया गया।

​🟢 वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति

इस अवसर पर मुशर्रफ अंसारी, आदिल गुर्जर, राजबीर चौहान, राव अफाक, शमशेर बढ़ाना, महावीर रावत, गुरजीत सिंह लहरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

You may have missed

Share