September 28, 2026

उत्तराखंड ‘मन की बात’ में चमकीं माणा की पूर्णिमा, पीएम मोदी ने की सराहना,,,,,

​उत्तराखंड ‘मन की बात’ में चमकीं माणा की पूर्णिमा, पीएम मोदी ने की सराहना,,,,,

गोपेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में उत्तराखंड के सीमांत गांव माणा की एक बुजुर्ग महिला की राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की गूंज सुनाई दी है। प्रधानमंत्री ने चमोली जिले के माणा गांव की निवासी बुजुर्ग पूर्णिमा के योगदान का उल्लेख करते हुए उनके द्वारा निभाए जा रहे राष्ट्रीय दायित्वों की सार्वजनिक रूप से सराहना की।

​पांडव चौक के समीप चलाती हैं दुकान

​माणा गांव स्थित ऐतिहासिक पांडव चौक के समीप बुजुर्ग पूर्णिमा अपनी छोटी सी दुकान चलाती हैं। विषम भौगोलिक परिस्थितियों और अधिक उम्र के बावजूद, वे स्थानीय स्तर पर आत्मनिर्भरता का संदेश देते हुए निरंतर मेहनत कर रही हैं। उनके इस जज्बे ने न केवल स्थानीय निवासियों बल्कि देश के प्रधानमंत्री का ध्यान भी अपनी ओर आकर्षित किया है।

​राष्ट्रीय जनगणना और नागरिक कर्तव्यों का जिक्र

​अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय जनगणना और देश के विकास में आम नागरिकों की भागीदारी के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर बसे गांवों के नागरिक भी राष्ट्र निर्माण और अभियानों में पूरी निष्ठा से अपना योगदान दे रहे हैं। पूर्णिमा जैसी बुजुर्ग महिलाएं यह साबित करती हैं कि राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति सजगता उम्र या स्थान की मोहताज नहीं होती।

You may have missed

Share