October 1, 2026

एआई और आधुनिक तकनीक के पहरे में होगा कुंभ 2027, राज्यपाल ने दिए निर्देश,,,,,,

एआई और आधुनिक तकनीक के पहरे में होगा कुंभ 2027, राज्यपाल ने दिए निर्देश,,,,,,

देहरादून।उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह (सेनि) ने आगामी कुंभ मेले के भव्य और सुरक्षित आयोजन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मेले में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), आधुनिक सर्विलांस और क्राउड मैनेजमेंट (भीड़ प्रबंधन) के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

​राज्यपाल ने मेला अधिकारी और पुलिस महानिरीक्षक को दिए निर्देश

​राजभवन में आयोजित बैठक के दौरान राज्यपाल ने कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मेला अधिकारी सोनिका और पुलिस महानिरीक्षक डॉ. योगेंद्र रावत के साथ बातचीत करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। राज्यपाल ने आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से भीड़ नियंत्रण और निगरानी व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।

​एक जनवरी से शुरू होगा कुंभ, होंगे 10 स्नान पर्व​बैठक में मेला अधिकारी सोनिका ने तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि कुंभ मेला 1 जनवरी से 30 अप्रैल 2027 तक आयोजित किया जाएगा। चार महीने तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में कुल 10 प्रमुख स्नान पर्व होंगे, जिनमें 4 अमृत स्नान (शाही स्नान) शामिल हैं। 

 राज्यपाल को अवगत कराया कि कुंभ मेला  इतने बड़े स्तर पर श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, स्वास्थ्य सुविधाओं, यातायात और सुरक्षा के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है। आधुनिक तकनीक और AI आधारित सर्विलांस सिस्टम की मदद से पूरे मेला क्षेत्र की 24 घंटे निगरानी की जाएगी।

Share