October 8, 2026

सावधान! अब हर महीने की 9 तारीख को बजेगा भूकंप सायरन; घबराएं नहीं, यह है आपदा से बचाव की तैयारी,,,,,

सावधान! अब हर महीने की 9 तारीख को बजेगा भूकंप सायरन; घबराएं नहीं, यह है आपदा से बचाव की तैयारी,,,,,

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में आपदा प्रबंधन और भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली (Earthquake Early Warning System) को अधिक दुरुस्त एवं प्रभावी बनाने के लिए राज्य प्राधिकरण द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। प्रदेश भर में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11:00 बजे भूकंप का सायरन बजाया जाएगा।

​प्राधिकरण की नागरिकों से अपील ,घबराएं नहीं, यह नियमित परीक्षण है।

​राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आम नागरिकों को आश्वस्त करते हुए विशेष अपील जारी की है कि सायरन की आवाज सुनकर किसी भी प्रकार की घबराहट में न आएं। प्राधिकरण के अनुसार, इस सायरन का उद्देश्य किसी वास्तविक आपदा की सूचना देना नहीं, बल्कि स्थापित चेतावनी प्रणाली की कार्यप्रणाली का नियमित परीक्षण (Mock Drill) करना और लोगों को इसके प्रति जागरूक बनाए रखना है।

​6 अक्टूबर को आए भूकंप में प्रणाली ने किया था सफल कार्य

​उल्लेखनीय है कि 6 अक्टूबर को आए भूकंप के दौरान राज्य की भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली ने अत्यंत तत्परता से कार्य किया था और समय रहते अलर्ट जारी किया था। इसी प्रणाली की निरंतरता, क्षमता और तकनीकी प्रभावशीलता की समय-समय पर जांच करने के लिए अब हर महीने इसका पूर्वाभ्यास (Testing) आयोजित करने का फैसला किया गया है।

  • ​नियत दिन व समय: प्रत्येक माह की 9 तारीख को पूर्वाह्न (सुबह) 11:00 बजे।
  • ​मुख्य उद्देश्य: सिस्टम की कार्यक्षमता की नियमित जांच और जन-जागरूकता बढ़ाना।
  • ​नागरिकों के लिए संदेश: सायरन बजने पर संयम बनाए रखें, यह एक सामान्य प्रक्रिया है।
Share