ग्राफिक एरा में सीटों का विस्तार,अधिक छात्रों को मिलेगा विश्वस्तरीय शिक्षा का अवसर,,,,,,,

देहरादून। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GEIMS), देहरादून में एमबीबीएस पाठ्यक्रम की 100 अतिरिक्त सीटों को मंजूरी दे दी है। इस स्वीकृति के साथ ही संस्थान में एमबीबीएस की कुल सीटों की संख्या 150 से बढ़कर 250 हो गई है। उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिहाज से इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
ऑल इंडिया काउंसलिंग से होंगे दाखिले
सीटों में हुई इस बढ़ोतरी के बाद अब संस्थान में ऑल इंडिया मेडिकल काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिए जाएंगे। बढ़ी हुई 100 सीटों में जनरल कोटा के साथ-साथ एनआरआई (NRI) कोटे की सीटें भी शामिल हैं। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के जरिए इन सीटों पर दाखिला ले सकेंगे।
NABH मान्यता और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं
हाल ही में ग्राफिक एरा अस्पताल को गुणवत्ता और मरीज सुरक्षा के उच्च मानकों पर खरा उतरने के लिए NABH (6th Edition) एक्रिडिटेशन भी प्राप्त हुआ है। संस्थान परिसर में 3 Tesla MRI, 128-Slice CT स्कैनर और रोबोटिक सर्जरी जैसी विश्वस्तरीय आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे मेडिकल छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का बेहतर अवसर मिलेगा।
भविष्य की योजनाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर
संस्थान प्रबंधन के अनुसार, आने वाले समय में अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाकर 1,250 करने की योजना है। मेडिकल सीटों में बढ़ोतरी से न केवल राज्य के मेडिकल अभ्यर्थियों को अपने ही राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे, बल्कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में भी व्यापक सुधार होगा।

More Stories
खटीमा में ‘उत्तराखंड आदि रंगोत्सव’ का रंगारंग आगाज: सीएम धामी के नेतृत्व में निकला भव्य रोड शो, केंद्रीय मंत्रियों ने की शिरकत,,,,,,
टनकपुर में दशहरा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, CM धामी ने जनसभा को किया संबोधित,,,,,,,,
पितृ पक्ष,धरती पर पधारते हैं पूर्वज, तर्पण से प्रसन्न होकर देते हैं सुख-समृद्धि का वरदान,,,,,,,