October 23, 2026

उत्तराखंड अंकिता भंडारी हत्याकांड, नार्को टेस्ट की सहमति के लिए आज सीबीआई कोर्ट में पेश हो सकते हैं उर्मिला सनावर व सुरेश राठौर,,,

उत्तराखंड अंकिता भंडारी हत्याकांड, नार्को टेस्ट की सहमति के लिए आज सीबीआई कोर्ट में पेश हो सकते हैं उर्मिला सनावर व सुरेश राठौर,,,

देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामले में नार्को टेस्ट की सहमति प्राप्त करने के सिलसिले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर और पूर्व विधायक सुरेश राठौर शुक्रवार को अदालत के समक्ष पेश हो सकते हैं।

​सीबीआई की मजिस्ट्रेट अदालत ने दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर शुक्रवार को अदालत में व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने के निर्देश दिए थे। गौरतलब है कि इस मामले से जुड़े कुछ कथित ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए थे, जिनमें घटना से संबंधित संवेदनशील तथ्यों का जिक्र किया गया था। इस प्रकरण की गंभीरता और सच्चाई सामने लाने के लिए दोनों के नार्को टेस्ट कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। न्यायालय में दोनों की सहमति दर्ज होने के बाद ही नार्को टेस्ट की अगली रूपरेखा तय की जाएगी।

You may have missed

Share