October 23, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार सिडकुल और भगवानपुर की सात फार्मा कंपनियों पर राज्य कर विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाई, 3.07 करोड़ रुपये की करी रिकवरी,,,

उत्तराखंड हरिद्वार सिडकुल और भगवानपुर की सात फार्मा कंपनियों पर राज्य कर विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाई, 3.07 करोड़ रुपये की करी रिकवरी,,,

हरिद्वार। हरिद्वार स्थित राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने जीएसटी में अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का अवैध लाभ उठाकर देयता कम करने के मामलों पर कड़ा शिकंजा कसा है। विभाग की टीमों ने सिडकुल और भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में संचालित सात प्रमुख फार्मास्यूटिकल इकाइयों में औचक छापेमारी की। जांच पड़ताल के दौरान आईटीसी दावों में भारी वित्तीय अनियमितताएं उजागर हुईं, जिसके बाद संबंधित कंपनियों ने 3.07 करोड़ रुपये से अधिक की राशि राजकोष में जमा कराई है।

​अपर आयुक्त गढ़वाल जोन डीएस नबियाल के अनुसार, कंपनियों द्वारा लिए गए इनपुट टैक्स क्रेडिट के दावों की गहन पड़ताल के लिए जीएसटी पोर्टल, ई-वे बिल और बीआईएफए पोर्टल के आंकड़ों का विस्तृत विश्लेषण किया गया था। संदिग्ध लेनदेन और दावों में विसंगतियां पाए जाने पर टीमों ने संबंधित इकाइयों के खरीद-बिक्री अभिलेखों की जांच की। जांच में मोटर वाहनों की खरीद, सिविल निर्माण कार्य और मेडिकल टैबलेट के निःशुल्क नमूनों पर नियमविरुद्ध तरीके से आईटीसी क्लेम करने की पुष्टि हुई। कार्रवाई के दौरान कंपनियों से कुल 3,07,86,349 रुपये जमा कराए गए। इस अभियान में संयुक्त आयुक्त एसआईबी हरिद्वार राजेंद्र लाल वर्मा, उपायुक्त कार्तिकेय वर्मा सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

You may have missed

Share