हरिद्वार सप्तऋषि में पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम काटकर नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी में कैद हुए तीन संदिग्ध,,,

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र के सप्तऋषि में शांतिकुंज के गेट नंबर एक और दो के बीच स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) शाखा परिसर में लगे एटीएम मशीन को काटकर चोर उसमें रखी नकदी चोरी कर ले गए। रविवार सुबह एटीएम कटा हुआ मिलने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि तीन संदिग्ध व्यक्ति बैंक परिसर में दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने एटीएम मशीन को काटकर उसमें रखी नकदी निकाल ली और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है, जिसमें तीन संदिग्ध नजर आए हैं। पुलिस उनके हुलिए के हिसाब से पहचान करने में जुटी है। टीमों को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

More Stories
उत्तराखंड के 11 नगर निगम बदहाल, 86 प्रतिशत राजस्व सरकारी अनुदान पर निर्भर, 60 प्रतिशत पद खाली,,,
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ गोरीछाल और गलाती क्षेत्रों में जबरदस्त ओलावृष्टि, बढ़ी ठंड और फसलों को नुकसान की आशंका,,,
उत्तराखंड के टिहरी के कांडा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, पुलिस कर रही है जांच,,,