November 16, 2026

हरिद्वार सप्तऋषि में पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम काटकर नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी में कैद हुए तीन संदिग्ध,,,

हरिद्वार सप्तऋषि में पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम काटकर नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी में कैद हुए तीन संदिग्ध,,,

​हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र के सप्तऋषि में शांतिकुंज के गेट नंबर एक और दो के बीच स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) शाखा परिसर में लगे एटीएम मशीन को काटकर चोर उसमें रखी नकदी चोरी कर ले गए। रविवार सुबह एटीएम कटा हुआ मिलने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

​जानकारी के मुताबिक, शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि तीन संदिग्ध व्यक्ति बैंक परिसर में दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने एटीएम मशीन को काटकर उसमें रखी नकदी निकाल ली और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

​एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है, जिसमें तीन संदिग्ध नजर आए हैं। पुलिस उनके हुलिए के हिसाब से पहचान करने में जुटी है। टीमों को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

Share