उत्तराखंड यात्रा मार्ग पर हुआ दुखद हादसा, जाम में फंसी कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर वाहन चालक की मौत,,,,,
ABPINDIANEWS, देहरादून- बदरीनाथ हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। जिससे वाहन चालक की मौत हो गई है। तेज बारिश के चलते पीपलकोटी के पास बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने से जाम लग गया था। जाम के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई।
बुधवार शाम को पीपलकोटी से एक किमी आगे तैला घाम पर जाम में फंसी कार पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। जाम के चलते सवारियां बाहर निकल गई थी, लेकिन चालक वाहन में ही बैठा रहा, जिससे उसकी मौत हो गई। पीपलकोटी चौकी इंचार्ज प्रदीप रावत ने बताया कि मृतक की पहचान सुमन फर्स्वाण पुत्र इंदर फर्स्वाण (42 साल) निवासी जखोली रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।


More Stories
जब कुछ तीखा और चटपटा खाने का हो मन, तो ट्राइ करें यह स्पेशल सेव टमाटर की सब्जी,,,,,,,
मानवाधिकारों का विश्व में लहराया परचम, भारतीय मूल की नवी पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार,,,,,,,
उत्तराखंड के उच्च गुणवत्ता वाले सेबों का प्रदर्शन, देहरादून में दो दिवसीय ‘सेब महोत्सव 3.0’ का आनंद वर्धन के हाथों हुआ भव्य आगाज,,,,,,