उत्तराखंड अपडेट गंगा में डूबे ईशान और दीपेश में से एक लापता दूसरे का शव बरामद,,,,,,

ऋषिकेश- गंगा का जलस्तर इन दिनों भारी उफान पर है। बावजूद, लोग गंगा में नहाने जा रहे हैं, जिसके चलते लगातार डूबने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक और घटना आज सुबह-सुबह सामने आ गई है। गंगा में दो किशोर डूब गए, जिनमें से एक शव बरामद कर लिया गया है। एक की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार सुबह कुनाऊ गांव के पास गंगा दो किशोर गंगा में बह गए। SDRF की टीम ने सर्च अभियान चलाकर एक किशोर का शव बरामद कर लिया है। दूसरे किशोर की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस और SDRF को सूचना मिली थी कि थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में दो लोग गंगा में बहे हैं। टीम ने तुरंत मौके पर पहुचंकर सर्च अभियान शुरू किया।
दोनों किशोर ईशान बिजलवान(15) और दीपेश रावत(15) यहां 20 बीघा क्षेत्र के रहने वाले हैं। SDRF के डीप डायवर मातवर सिंह ने गंगा की गहराई से एक किशोर का शव बरामद किया।

More Stories
देश – दुनिया, बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले में मसीहा बने तेज प्रताप यादव, गर्दिश में की लाखों की मदद,,,,
उत्तराखंड कावड़ मेले के चलते में रोडवेज का किराए मे हुई 100 रुपये तक बढ़ोतरी, यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा प्रभाव,,,,,
उत्तराखंड भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई सतीश नैनवाल का एम्स दिल्ली में हुआ निधन, लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे प्रमोद नैनवाल,,,,