उत्तराखंड अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अपील, सभी बूथों पर शत-प्रतिशत बीएलए नियुक्त करें राजनैतिक दल,,,,

देहरादून: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंण्डे की अध्यता में शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर को लेकर विस्तृत चर्चा की।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर को बेहतर ढंग से संचालित करने के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से शत प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट्स नियुक्त करने की अपील की। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में उत्तराखण्ड में 11733 पोलिंग बूथ के सापेक्ष वर्तमान में प्रदेश में राजनैतिक दलों द्वारा 22823 बीएलए की तैनाती कर दी गई है।

फ़ोरम और चैट सुविधा देने वाली कंपनी
इस दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की। बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश चन्द्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी सहित भाजप, कांग्रेस, बीएसपी, सीपीआई (एम) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More Stories
नेपाल में कुदरत ने बरपाया कहर, भोटे कोशी नदी की बाढ़ से हुई भारी तबाही, 105 भारतीय पर्यटकों समेत सैकड़ों लापता,,,
हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटको से मचा हड़कंप, शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई तीव्रता,,,
उत्तराखंड रसगुल्ले की मिठास में घुल रहा जहर, उत्तराखंड में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा, नमूनों में भारी मिलावट से हुआ खुलासा,,,