September 29, 2026

उत्तराखंड, अमरोहा विधायक उमेश कुमार के फार्म हाउस पर हुए सामूहिक दुष्कर्म कांड में बिजनौर जेल में बंद सिपाही प्रमोद ने अदालत में दाखिल की जमानत याचिका,,,

उत्तराखंड, अमरोहा विधायक उमेश कुमार के फार्म हाउस पर हुए सामूहिक दुष्कर्म कांड में बिजनौर जेल में बंद सिपाही प्रमोद ने अदालत में दाखिल की जमानत याचिका,,,

​अमरोहा। उत्तराखंड के खानपुर से विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस में हरियाणा की युवती के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में नया मोड़ आया है। वर्तमान में बिजनौर जेल में निरुद्ध आरोपी सिपाही प्रमोद कुमार ने अपनी रिहाई के लिए अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। अदालत ने अर्जी पर संज्ञान लेते हुए संबंधित थाना पुलिस से विस्तृत आख्या (रिपोर्ट) तलब की है। पुलिस रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत अब इस मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को निर्धारित की गई है। मामले में नामजद अन्य आरोपियों की ओर से फिलहाल जमानत के लिए कोई अर्जी दाखिल नहीं की गई है।

​🔴 दोस्ती के बहाने घुमाने ले जाने का आरोप

​दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, हरियाणा के फतेहाबाद जनपद की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि एक महिला मित्र के जरिए उसकी मुलाकात सीआरपीएफ (CRPF) के हेड कांस्टेबल मोहित से हुई थी। मोहित मूल रूप से मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सौरंग का निवासी है। आरोप है कि 21 सितंबर को पीड़िता सोनीपत में मोहित से मिली, जहां मोहित उसे घुमाने का झांसा देकर अपनी कार में बैठाकर मेरठ ले गया।

​मेरठ पहुंचने पर उसने सीआरपीएफ में तैनात इंस्पेक्टर लालाराम यादव को भी कार में बैठा लिया। तीनों ने रात मेरठ के एक होटल में बिताई।

​🔴 फार्म हाउस में शराब और खाने का दौर, फिर वारदात

​पीड़िता के अनुसार, अगले दिन वे सभी कार से हसनपुर पहुंचे। आरोप है कि हसनपुर कोतवाली के गेट के समीप सादे कपड़ों में मौजूद दरोगा संजय तोमर भी उनकी कार में सवार हो गया। इसके बाद सभी लोग झूलपुरी स्थित विधायक के फार्म हाउस पहुंचे और वहां कमरे लिए।

​कुछ समय बाद मुजफ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र के गांव खेड़ामस्तान निवासी सिपाही प्रमोद कुमार फार्म हाउस में खाना और शराब लेकर पहुंचा, जिसके बाद वहां खान-पान का दौर चला।

​🔴 पीड़िता ने कमरे में बंद होकर पुलिस को दी थी सूचना

​पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि रात में मोहित, लालाराम यादव और संजय तोमर जबरन उसके कमरे में घुस आए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद आरोपी सिपाही प्रमोद कुमार भी कमरे में दाखिल हुआ, जिसे पीड़िता ने किसी तरह धक्का देकर बाहर निकाल दिया और तुरंत दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कमरे में खुद को सुरक्षित करने के बाद पीड़िता ने सीधे पुलिस हेल्पलाइन पर फोन कर घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

You may have missed

Share