उत्तराखंड चारधाम यात्रा ने तोड़े अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड, 53 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बदरीनाथ व गंगोत्री में रचा नया इतिहास,,,
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और राज्य सरकार के सुव्यवस्थित यात्रा प्रबंधन के चलते उत्तराखंड की चारधाम यात्रा इस वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। बद्रीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं के आगमन ने पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। वर्तमान यात्रा काल में अब तक कुल 53 लाख 23 हजार 401 श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान यह आंकड़ा लगभग 46 लाख था। यात्रा समाप्त होने में अभी करीब डेढ़ माह का समय शेष है, जिससे इस वर्ष कुल तीर्थयात्रियों की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि होने का प्रबल अनुमान है।
प्रमुख धामों में दर्शनार्थियों का विवरण
- बद्रीनाथ धाम: अब तक रिकॉर्ड 18.10 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
- केदारनाथ धाम: बाबा केदार के दर पर 15.57 लाख यात्रियों ने मत्था टेका है।
- गंगोत्री धाम: इतिहास में पहली बार सर्वाधिक 8.41 लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं।
- यमुनोत्री धाम: यहां दर्शनार्थियों का आंकड़ा 7.5 लाख के पार निकल चुका है।
- श्री हेमकुंट साहिब: पवित्र गुरुद्वारे में दर्शन करने वाले संगत की संख्या कई वर्षों की तुलना में पहली बार 3 लाख 52 हजार 765 के आंकड़े को छू चुकी है।
चाक-चौबंद सुरक्षा व 24 घंटे आपदा प्रबंधन अलर्ट
तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रा का संचालन अत्यंत सतर्कता और सघन निगरानी के साथ किया जा रहा है। यात्रा मार्ग से जुड़े संवेदनशील जनपदों—रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में आपदा प्रबंधन विभाग की टीमों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति या मौसम की खराबी पर तत्काल राहत पहुंचाई जा सके।
मुख्यमंत्री का वक्तव्य
”चारधाम यात्रा का पहला चरण बेहद सफल रहा है और दूसरे चरण में भी भारी संख्या में तीर्थयात्री देवभूमि पहुंच रहे हैं। सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। यात्रा मार्गों से जुड़े सभी जनपदों में आपदा तंत्र को मुस्तैद रखा गया है। शासन और जिला प्रशासन स्तर के उच्चाधिकारी निरंतर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं।”- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड


More Stories
उत्तराखंड लगातार हुई बारिश से गिरा पारा, रोकी गई बदरी-केदार यात्रा, संवेदनशील मार्गों पर लैंडस्लाइड का अलर्ट, 24X7 प्रशासन मुस्तैद,,,
उत्तराखंड के उत्तरकाशी उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फंसे ट्रेकर्स का रेस्क्यू अभियान तेज, हर्षिल से हेलीकॉप्टरों के जरिए लगातार सुरक्षित निकाले जा रहे पर्वतारोही,,,
हरिद्वार, वोट चोरी और लोकतंत्र की कथित हत्या के विरोध में कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर की गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग,,