“उत्तराखंड अलर्ट” मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी जाते-जाते इस बार प्रदेश में जमकर बरसेगा मानसून,,,,,

देहरादून- मानसून की विदाई का वक्त आ गया है। माना जा रहा है कि मानसून राज्य से 15-20 सितंबर के बाद कभी भी विदाई ले सकता है। लेकिन, उससे पहले एक बार फिर मानसून सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार 11 सितंबर को राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि 12 और 13 सितंबर को राज्य के नैनीताल और चंपावत जनपदों में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
12 और 13 सितंबर को प्रदेशभर में जोरदार बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और चमोली जिले में 11 से 13 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट है। अन्य पर्वतीय जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। जबकि, मैदान जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

More Stories
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सरकारी अस्पतालों की हालत पर की सुनवाई, 250 करोड़ के प्रस्ताव राज्य सरकार के पास लंबित,,,,,
उत्तराखंड धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड द्वारा की लाखों की धोखाधड़ी मे ₹50,000 के ईनामी अभियुक्त को उत्तराखण्ड पुलिस CID ने मुम्बई से किया गिरफ्तार,,,
उत्तराखण्ड मे 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण योजनाओं हेतु ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने दी 1700 करोड़ रुपये की धनराशि की मंजूरी,,