उत्तराखंड आज मसूरी के जीरो पॉइंट के नजदीक एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरा, चार यात्री थे वाहन में सवार,,,,,

देहरादून- आज मसूरी के जीरो पॉइंट के नजदीक एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। सूचना पर थाने से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा और फायर सर्विस एव स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू आपरेशन चलाया। दुर्घटना स्थल पर एक कार संख्या: (DL-01-सीआर-8797) रोड से 20 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी।
मौके पर पुलिस टीम/फायर सर्विस और स्थानीय लोगों की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहन से घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस में ही प्राथमिक उपचार दिया गया। कार सवार युवकों में से किसी को भी गम्भीर चोटें नहीं आई हैं। जानकारी के अनुसार सभी कार सवार दिल्ली से मसूरी घूमने आये थे। जीरो प्वाइंट के पास उक्त वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
विवरण घायल:
1- करण पुत्र सतीश सोनी उम्र 32 वर्ष निवासी 327 झील खुरंजा निकट गीता कॉलोनी दिल्ली.
2- आशीष पुत्र शंकर निराला उम्र 21 वर्ष निवासी उपरोक्त.
3- आकाश पुत्र रामानंद राम उम्र 20 वर्ष निवासी उपरोक्त.
4- रोशन पुत्र दिलीप सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी उपरोक्त.

More Stories
आज का भविष्यफल- क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन सोमवार दिनांक 16/03/2026
उत्तराखंड कुलदीप यादव की शादी पर मोहम्मद कैफ ने किया धमाल, रिंकू सिंह-तिलक वर्मा पर उड़ाए नोट,,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में NSS शिविर के तीसरे दिन छात्राओं ने योग, वृक्षारोपण और नुक्कड़ नाटक का किया मंचन,,,,