उत्तराखंड एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने प्रदेश के इन 5 जिलों में किया बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी,,,

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बीते 20, 21 और 22 फरवरी तक प्रदेशभर में साफ आसमान और तेज धूप का सिलसिला बना रहा, लेकिन 23 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हालात बदलने जा रहे हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार, 23 फरवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की वर्षा और हिमपात की संभावना है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर बर्फ गिरने के आसार जताए गए हैं।
हालांकि मैदानी जिलों—हरिद्वार, देहरादून, उधम सिंह नगर, टिहरी और पौड़ी—में वर्षा या हिमपात की कोई चेतावनी नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन पहाड़ों में होने वाली बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं मैदानों में गलन बढ़ा सकती हैं।
आसमान में बादलों की आवाजाही से धूप का असर भी कम होगा। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 24 फरवरी को भी स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं होगी। मंगलवार को चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर से बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी।

More Stories
देश – दुनिया, 1100 करोड़ की मुकंदरा-चेचट टनल, पहली ही बारिश में खुली पोल टनल में भरा 3 फीट पानी, NHAI ने दी सफाई,,,
देश – दुनिया, 1100 करोड़ की मुकंदरा-चेचट टनल, पहली ही बारिश में खुली पोल, 3 फीट पानी भरने की NHAI ने थे रिजर्व पर सफाई,,,
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027, इधर भाजपा ने कसी कमर उधर 17 अगस्त को दिल्ली में होगी कांग्रेस की अहम बैठक,,,