उत्तराखंड औली-बदरीनाथ सहित ऊंचाई वाले स्थानों में हुई जमकर बर्फबारी, मार्च में मौसम का रहेगा कुछ ऐसा मिजाज,,,,,

देहरादून: उत्तराखंड में आज औली-बदरीनाथ यमुनोत्री सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। पहाड़ों में बफर्बारी जारी है तो वहीं मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। अचानक मौसम के करवट बदलने से एक बार फिर लोगों को ठंड का अहसास हुआ। खासतौर पर पहाड़ों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी।

मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी। जबकि देहरादून समेत हरिद्वार और नैनीताल जिले में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया था। वहीं आने वाले दिनों की बात करें तो 17 मार्च तक मौसम खराब रहने के आसार हैं।
यमुनोत्री धाम सहित आसपास मध्य रात्रि से बर्फबारी तो निचले इलाकों में रुक रुक कर बारिश हो रही है। बारिश बर्फबारी के चलते ठंड लौट रही है। बारिश बर्फबारी के चलते अभी तक यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही सुचारू रूप से हो रही है।

बर्फबारी के चलते पहाड़ों में ठंड लौट आई है। बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से दिन के अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी
रात का न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री बढ़ाेतरी के साथ 16.1 डिग्री रहा था। ऐसा ही हाल प्रदेशभर के सभी जिलों का रहा था।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 मार्च तक प्रदेशभर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं।
औली में बर्फबारी के चलते सड़कों पर बर्फ जमी है, जिस वजह से वाहनों को निकलने में भी दिक्कत हो रही है।

More Stories
बीजेपी ने चुनाव आयोग को सौंपा चुनावी खर्च का ब्योरा, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी चुनावों में कुल 160 करोड़ रुपये खर्च का दिया लेखा – जोखा,,,
उत्तराखंड, सुप्रीम कोर्ट में टली हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले की सुनवाई, अब अगली पेशी पर टिकी है सबकी निगाहें,,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी का दौरे पर जनसमस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए तुरंत निस्तारण के निर्देश,,,