उत्तराखंड कावड़ यात्रा में यहाँ पेड़ से लटका मिला कांवडि़ए का शव, तत्काल जांच में जुटी पुलिस टीम,,,,

हरिद्वार: जनपद के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के इमलीखेड़ा के जंगल में आम के बाग में एक पेड़ पर कांवडि़ए का शव लटका हुआ मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
जानकारी के अनुसार देर रात पिरान कलियर क्षेत्र के इमलीखेड़ा में आम के एक बाग में एक कावडि़ये का शव पेड़ से गमछे से लटका होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस में मौके पर पहुंची और शव पेड़ से नीचे उतारकर कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया।
एसएसआई बीएस चौहान ने बताया कि आम के बाग में एक पेड़ पर लटका एक शव मिला। जिसकी शिनाख्त रवि कुमार पुत्र ओमप्रकाश 30 वर्ष निवासी भटिंडा पंजाब के रूप में हुई।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

More Stories
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,