उत्तराखंड काॅर्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व में हाथी सफारी की अनुमति को मिली हरी झंडी, शुल्क तय,,,,

हल्द्वानी: ढिकाला और बिजरानी जोन में दो जोन होंगे। इसी तरह चीला भी जोन होगा। इन जगह पर सुबह-शाम हाथी सफारी होगी। काॅर्बेट टाइगर रिजर्व और राजाजी टाइगर रिजर्व में हाथी से सफारी की अनुमति मिल गई है। इसका आदेश भी जारी हो गया है। कार्बेट टाइगर रिजर्व में बिजरानी और ढिकाला और राजाजी टाइगर रिजर्व के चीला जोन में हाथी सफारी होगी।
प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव रंजन मिश्रा के जारी आदेश में कहा गया है कि ढिकाला और बिजरानी जोन में दो जोन होंगे। इसी तरह चीला भी जोन होगा। इन जगह पर सुबह-शाम हाथी सफारी होगी। इस सफारी के लिए भारतीय और विदेशी व्यक्ति का शुल्क क्रमश: एक और तीन हजार तय किया गया है।
यह सफारी 15 नवंबर से 15 जून तक राजकीय हाथियों (आशा, अलबेली, रानी, रंगीली और राधा) के माध्यम से संचालित की जाएगी। इसकी अधिकतम समय सीमा दो घंटे की होगी और यह जिप्सी सफारी के समय ही संचालित की जाएगी
स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड की बैठक में मिली थी अनुमति
स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड की इसी वर्ष जून में हुई बैठक में हाथी सफारी की अनुमति प्रदान की गई थी। हाथी सफारी के पीछे वर्तमान और भावी पीढ़ी को वनों और वन्यजीवों से साक्षात्कार का अनुभव देना बताया गया है।

More Stories
देहरादून चाय बागान भूमि विवाद, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 29.17 हेक्टेयर सीलिंग भूमि के खरीद-फरोख्त पर लगाई रोक,,,
उत्तराखंड में करवट लेगा मौसम, पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बन रहे है बर्फबारी के आसार,,,
“देश – दुनिया” माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप, दुनिया के बड़े हिस्से में डिजिटल कामकाज प्रभावित, भारत में भी पड़ा व्यापक असर,,,,