November 19, 2026

उत्तराखंड कुंभ -2027,अखाड़ा परिषद की राजनीति में आया नया मोड़,श्रीमहंत हरिगिरि को छोड़कर धुर विरोधी सभी अखाड़े हुए एक हुए,,,,,

उत्तराखंड कुंभ -2027,अखाड़ा परिषद की राजनीति में आया नया मोड़, जूना अखाड़े के ­श्रीमहंत हरिगिरि को छोड़कर धुर विरोधी सभी अखाड़े हुए एक हुए,,,,,

​हरिद्वार। जापान के एक शिष्य को महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर उपजा विवाद अब अखाड़ा परिषद की राजनीति में नया मोड़ ले रहा है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के दो प्रमुख धड़े—निरंजनी और महानिर्वाणी अखाड़े—अब एक होते दिखाई दे रहे हैं। इस नए समीकरण के चलते जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि अलग-थलग पड़ते नजर आ रहे हैं। यह घटनाक्रम अखाड़ों के बीच धुर विरोधियों को एक साथ लाने की पुरजोर कोशिश का परिणाम माना जा रहा है।

​पिछले करीब तीन कार्यक्रमों से अखाड़ा परिषद (निरंजनी) के महामंत्री और जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि नदारद चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि निरंजनी अखाड़े ने जापान से आए एक शिष्य को महामंडलेश्वर बनाया था, जिस पर जूना अखाड़े के हरिगिरि ने आपत्ति जताई थी क्योंकि वे उसे अपना शिष्य बताते थे। यहीं से निरंजनी अखाड़े के अध्यक्ष और महामंत्री के बीच मनमुटाव शुरू हुआ, जिसे लेकर मेला प्रशासन भी चिंतित था।

​समन्वय के प्रयास और जूना अखाड़े की स्थिति

पूर्व में दोनों अखाड़ों के श्रीमहंतों ने साथ आने का प्रयास किया था और दूधाधारी चौक के पंच पर्व पर निरंजनी अखाड़े के परमाध्यक्ष व महामंडलेश्वर कहेली शंकर महाराज ने समन्वय बनाने की कोशिश भी की थी। उन्होंने निरंजनी अखाड़े में पहुंचकर डॉ. रविंद्रपुरी महाराज से तीन बार मुलाकात की, जिसमें तय हुआ कि सभी 13 अखाड़ों का प्रतिनिधित्व परिषद में होगा, लेकिन इसमें जूना अखाड़े के हरिगिरि को अलग रखा गया है। अब दोनों अखाड़ों (निरंजनी और महानिर्वाणी) के बीच सहमति बनती देख प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है, क्योंकि वर्ष 2010 और 2021 में यही आपसी खींचतान चली थी।

​मतभेद से इनकार लेकिन अस्तित्व पर जोर

वहीं, श्रीमहंत हरिगिरि ने डॉ. रविंद्रपुरी महाराज से किसी भी व्यक्तिगत मतभेद से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि जिस दिन कोई बात होगी, उसी दिन स्पष्ट कर देंगे। जूना अखाड़े में रहते हुए किसी पद की चाह न होने की बात कहते हुए उन्होंने जोर दिया कि अखाड़ों का अस्तित्व है और हमेशा रहेगा। हरिगिरि ने दोहराया कि पंच अध्यक्ष और महामंत्री का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया से ही चुना जाना चाहिए और उन्होंने एक-दूसरे का समन्वय बने रहने की इच्छा भी व्यक्त की।

​हरिगिरि की लोकतांत्रिक चुनाव की मांग

जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक हरिगिरि ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव कराने की बात कही है। उन्होंने बताया कि संत मोहन भारती अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, लेकिन अस्वस्थता के कारण गतिविधियां कम हैं। हरिगिरि ने इच्छा जताई कि हरिद्वार में ही कुंभ स्नान हो और सभी अखाड़ों का मिलन हो। उनका मानना है कि चुनाव प्रक्रिया से ही अखाड़ों का परिषद बनना चाहिए, जिसमें कुल 26 लोग गुप्त रूप से मतदान करें, जो पूरी तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया है।

You may have missed

Share