उत्तराखंड के अब इन जिलों में बन रहे है बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया करंट अपडेट,,,,

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल जैसे जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।
उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। चटख धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। हालांकि, पहाड़ों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा होने की आशंका है। खासकर कुमाऊं में कुछ जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहने के असार हैं।
देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में सोमवार को भी मौसम शुष्क रहा और सुबह से ही चटख धूप खिली रही। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादलों के बीच हल्की हवा भी चली। इसके साथ ही रात को मैदानी क्षेत्रों में पाला गिरने से सुबह ठंडक महसूस की गई। भले ही दिन में अभी पारा सामान्य से अधिक हो, लेकिन रात को तापमान में कमी आने लगी है।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दोगुना अंतर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। खासकर कुमाऊं में पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत व ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की वर्षा होने के आसार हैं। शेष सभी जनपदों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। तापमान में मामूली गिरावट आने का अनुमान है।
शहर अधिकतम न्यूनतम
देहरादून 30.3 14.9
ऊधमसिंह नगर 28.4 14.6
मुक्तेश्वर 17.4 9.3
नई टिहरी 21.1 9.6

More Stories
उत्तराखंड में दिखा बीटेक छात्र का अनोखा कारनामा, कांवड़ के लिए तैयार की स्पेशल ‘तेजस बाइक कांवड़’, लागत और खासियतें जानकर आप रह जाएंगे दंग,,,
धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले का चरम, 24 घंटे में 75 लाख से अधिक शिवभक्त रवाना, अभी तक कावड़ियों का कुल आंकड़ा लगभग 4 करोड़ के आसपास,,,
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,