August 10, 2026

धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले का चरम, 24 घंटे में 75 लाख से अधिक शिवभक्त रवाना, अभी तक कावड़ियों का कुल आंकड़ा लगभग 4 करोड़ के आसपास,,,

धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले का चरम, 24 घंटे में 75 लाख से अधिक शिवभक्त रवाना, अभी तक कावड़ियों का कुल आंकड़ा लगभग 4 करोड़ के आसपास,,,

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में शिव भक्तों का सैलाब अपने चरम पर पहुंच गया है। रविवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों से हर घंटे लाखों की संख्या में पहुंचे शिवभक्तों से पूरा शहर ‘बोल बम’ और ‘बम-बम’ के जयकारों से गूंज उठा। गंगा घाटों से लेकर हाईवे तक चारों तरफ भगवा रंग और आस्था का सैलाब नजर आ रहा है।

🟢 24 घंटे में 75 लाख यात्रियों की रवानगी

​हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौटने का सिलसिला तीव्र गति से जारी है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 75 लाख से ज्यादा कांवड़ यात्री गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं। इसके साथ ही, इस वर्ष मेले में हरिद्वार पहुंचने वाले कांवड़ यात्रियों का कुल आंकड़ा चार करोड़ के करीब पहुंच गया है।

🟢 हाईवे पर बना अद्भुत नजारा

​रविवार सुबह से ही हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों की संख्या में कई गुना वृद्धि दर्ज की गई। मंगलौर से डायवर्ट होकर आ रहे डाक कांवड़ के वाहनों से 30 किलोमीटर लंबा लक्सर रोड पूरी तरह पट चुका है। वहीं, वापसी करने वाले वाहन दिल्ली हाईवे से गुजर रहे हैं। हाईवे के एक तरफ बह रही गंगनहर और दूसरी तरफ भगवा झंडों से सजे डाक कांवड़ व बाइकर्स कांवड़ यात्रियों का हुजूम ऐसा प्रतीत हो रहा है, मानो हरिद्वार से दिल्ली की ओर गंगा के साथ कोई समानांतर धारा बह रही हो।

🟢 पार्किंग स्थल भरने लगे, प्रशासन मुस्तैद

​यात्रियों के भारी वाहनों और दोपहिया वाहनों की लगातार आवक से शहर के पार्किंग स्थल तेजी से भरने लगे हैं। हरिद्वार की सबसे बड़ी पार्किंग में शामिल बैरागी कैंप लगभग पूरी तरह भर चुकी है। स्थिति को देखते हुए रात तक दक्षदीप मैदान में बड़े वाहनों को रोकने के लिए व्यापक तैयारियां कर ली गई हैं। बाइकर्स के जत्थों के बढ़ने से शहर और आसपास के संपर्क मार्गों पर यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है।

🟢 ​डीएम और एसएसपी ने संभाला मोर्चा

​कांवड़ मेले कीार और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह लगातार मेला क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। दोनों अधिकारी ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर यातायात, पार्किंग और श्रद्धालुओं की आवाजाही का जायजा ले रहे हैं।

​हालात की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भारी भीड़ के बीच बुलेट पर सवार होकर मेला क्षेत्र में घूम-घूमकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराते नजर आए। वहीं, एसपी सिटी व मेले के नोडल अधिकारी अभय प्रताप सिंह भी सड़कों पर लगातार मोर्चा संभाले हुए हैं। इसके अतिरिक्त, कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिए भीड़ की पल-पल की निगरानी की जा रही है।

You may have missed

Share