उत्तराखंड के इन विभागों में 57 पदों पर हुआ भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 10 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन,,,,

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 57 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों में मनोवैज्ञानिक, पर्यटन अधिकारी, कंप्यूटर प्रोग्रामर, प्रशिक्षक, अनुदेशक, कैमरा मैन, फोटो कॉपी मशीन ऑपरेटर, और जूनियर तकनीकी सहायक जैसे पद शामिल हैं।
आवेदन की प्रक्रिया 10 दिसंबर 2025 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2025 तय की गई है। उम्मीदवार आवेदन में संशोधन 3 से 5 जनवरी 2026 तक कर सकेंगे।
लिखित परीक्षा का आयोजन 9 मार्च 2026 से प्रस्तावित है। इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकता है।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,